इस ठंड में घर पर बनाएं हेल्दी आलू पराठा, सेहत के लिए है फिट
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवाकर
अगर आप पराठे के शौकीन हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। जी हां इस लेख में हम आपको बताने जा रहे सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवाकर के पोस्ट वर्कआउट मील के बारे में, जिसमें उन्हें आलू का पराठा बेहद पसंद है। पारंपरिक रूप से पंजाबियों की पहली पसंद आलू का पराठा बहुत से लोगों को खासा पसंद होता है। हालांकि वजन बढ़ा देने की चिंता और भारी मात्रा में कार्ब होने के डर आलू पराठा को गलत कारणों के लिए मशहूर बना चुका है। लेकिन इन सबके बावजूद रूजुता आलू पराठा के लिए अपनी लालसा को नहीं रोक पाई और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने एक हेल्दी पराठा बनाने की रेसिपी भी बताई।
रोटी और चावल भारतीय डाइट का एक अभिन्न अंग है। लेकिन शुक्रिया वजन घटाने वाले उद्योग का, इन फूड को अब वजन घटाने, मोटापे से लड़ने और तो और डायबिटीज कंट्रोल में अनदेखा किया जाता है। रूजुता कहती हैं कि जब बात इसके जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों की आती है तो आपको अपनी आवाज सुननी चाहिए। आपकी विरासत सभी से ऊपर है। इसलिए जब भी आपका मन करें खुद को रोकें नहीं। रूजुता ने हेल्दी आलू का पराठा बनाने के लिए कुछ उपाय सुझाएं हैं। जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवाकर से एक हेल्दी आलू का पराठा बनाने की विधि।
हेल्दी आलू का पराठा बनाने की विधि
गेहूं खरीदें, आटा नहीं।
पड़ोस की किसी चक्की से उसे पिसवाएं।
पिसवाने के बाद उसे स्टील के कंटेनर में रखें।
जब भी आप उस आटे को निकालें तो हमेशा सूखी चम्मच का प्रयोग करें।
ध्यान रखें कि आपके हाथ साफ हों।
पानी मिलाकर उस आटे को गूंथें।
तेल या घी और नमक व पानी का प्रयोग करें।
जितना आप एक बार में खा सकते हैं उतने ही पराठें बनाएं।
आटा जितना ताजा गूंथा होगा उतना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
रूजुता कहती हैं कि सर्दियां पराठों का समय होती है, फिर चाहे वह आलू के हों या फिर मूली के। आचार या चटनी के साथ इनका स्वाद लाजवाब होता है, जो आपकी बॉडी को मजबूत और पेट को हल्का रखते हैं। आलू का पराठा बनाने के लिए लोहे के तवे का इस्तेमाल करें। गर्मागर्म आलू का पराठा बहुत स्वादिष्ट होता है।