रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। ताजा रुझानों में महापौर के प्रबल दावेदार संजय श्रीवास्तव लगातार पीछे चल रहे हैं। ताजा परिणा में संजय करीब 500 वोट से पीछे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के महापौर प्रमोद दुबे लगातार पीछे चल रहे हैं।
अन्य दिग्गजों के ताजा रुझानों की ओर नजर डाले तो BJP के राजीव अग्रवाल 90, सूर्यकांत राठौड़ करीब 100 और सुभाष तिवारी करीब 150 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं ताजा परिणाम में हेमू कल्याणी वार्ड से बंटी होरा की 178 वोटों से जीत हुई है।
नगर निगम में कांटे की टक्कर
बाजेपी 30 वार्डों में आगे
कांग्रेस 30 वार्डों में आगे
जेसीसीजे 2 वार्डों में आगे
निर्दलीय 8 वार्डों में आगे
बता दें कि प्रदेश में 2 हजार 840 वार्डों के लिए 21 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें 10 हजार 162 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार मतदान में बैलेट पेपर से हुए। प्रदेश में हुए नगरीय निकायों को लेकर अनंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए। प्रदेश में इस बार 78.73 फीसदी मतदान हुआ है। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं। वहीं, आज चल रहे मतों की गिनती पूरी होने में थोड़ा समय लग सकता है।