रायपुर। रायपुर महापौर चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस के एजाज ढेबर महापौर चुन लिए गए हैं।
उन्होंंने भाजपा के मृत्युंजय दुबे को परास्त किया। 70 सदस्यीय रायपुर नगर निगम में एजाज ढेबर को 41 वोट मिले जबकि भाजपा के मृत्युंजय दुबे को 29 ही वोट मिले। चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 34 व भाजपा को 29 व निर्दलीय को 7 सीटें मिली थीं। यानी ये कहा जा सकता है कि सभी निर्दलीयों के वोट कांग्रेस को मिले।
एजाज ढेबर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा से क्राॅस वोटिंग हुई है।
इसके साथ ही रायपुर नगर निगम की सत्ता में लगातार तीसरी बार कांग्रेस काबिज (congress win) हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश के 10 में से 7 नगर निगम पर कब्जा हो गया हे। इनमें राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, चिरमिरी, दुर्ग, रायपुर शामिल हैं। रायगढ़ में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है।