मुंबई. कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर कह है कि जैसा कि कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा तय किया गया था, हम नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध महाराष्ट्र में भी देखा जाएगा। जहां तक एनपीआर का सवाल है, तो कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा।