राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल
पांच महीने पहले का इतिहास खुद को दोहरा रहा है: मोदी
अहमदाबाद. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप का स्वागत किया। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम में उनका स्वागत किया। जहां मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप ने चरखा चलाया। ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में प्रधानमंत्री को इस शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद दिया। मोटेरा स्टेडियम में दोनों नेताओं ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। यहां पढ़िए ट्रंप दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स
लाइव अपडेट
01:51 PM, 24-Feb-2020 नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का हुआ आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पांच महीने पहले का इतिहास खुद को दोहरा रहा है। यहां पढ़िए ट्रंप दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स
लाइव अपडेट
02:33 PM, 24-Feb-2020 अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा युद्धाभ्यास करता है भारत: मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है। आज जिस देश के साथ भारत का सबसे व्यापक अनुसंधान और विकास साझेदारी पार्टनरशिप है- वो अमेरिका है। भारत ने सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।
02:19 PM, 24-Feb-2020 आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर हैं प्रतिबद्ध: डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएसआईएस दरिंदे बगदादी को मार गिराया। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमा पार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने इसरो के चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने अतंरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भारत भविष्य में और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
02:14 PM, 24-Feb-2020 ट्रंप ने शाहरुख से लेकर कोहली और भांगड़ा से दिवाली तक का किया जिक्र मोटेरा स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की फिल्म शोले, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, भांगड़ा डांस, भारत के रंगों के त्योहार होली और दीपों के त्योहार दीवाली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की।
02:11 PM, 24-Feb-2020 मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा है भारत: डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ज्यादातर घरों में लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। भारत में काफी सारी विविधताएं हैं लेकिन फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल है।
02:02 PM, 24-Feb-2020 भारत की इज्जत करता है अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, ‘अमेरिका भारत से प्यार, उसकी इज्जत करता है और भारत के लोगों का हमेशा वफादार और निष्ठावान दोस्त बना रहेगा। हम हमेशा भारत के इस भव्य स्वागत को याद करेंगे। भारत हमारे दिल में विशेष स्थान रखता है। पीएम मोदी ने अपना करियर चाय वाला के तौर पर शुरू की थी, उन्होंने एक चाय बेचनेवाले का काम किया है। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको बता दूं वह बहुत मजबूत हैं।’