बिग ब्रेकिंग :बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती
मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबईः बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्हें शनिवार रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की फिलहाल कोई जानकारी पता नहीं पाई है। अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl वह कौन बनेगा करोड़पति के भी होस्ट हैंl उनकी पिछली फिल्म गुलाबो सिताबो डिजिटल पर रिलीज होनेवाली पहली फिल्म बनी हैंl इस फिल्म में उनके अलावा आयुषमान खुराना की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया थाl
बता दें कि शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने एक थ्रो बैक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इतने बड़े कैसे हो गए।’
T 3588 – कैसे इतने बड़े हो गए ? pic.twitter.com/3l8ruc4IcN
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 10, 2020