Coronavirus update in india: देशभर में संक्रमितों आंकड़ा 10.40 लाख पार
26 हजार से ज्यादा की मौत
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भारत में कोरोना से 10,40,457 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 26,285 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि6,54,078 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,59,701 है।
Live Updates-
देशभर में संक्रमितों आंकड़ा 10.40 लाख के पार, 26 हजार से ज्यादा की मौत
महाराष्ट्र में 1,20,480 सक्रिय मामले
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,92,589 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,20,480 है। वहीं 1,60,357 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 11,452 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
मुंबई में अब तक 5,585 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 99,164 गई है। यहां पर अब तक 5,585 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 69,340 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 23,948 है।
दिल्ली में 99 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां शुक्रवार को 24 घंटों में कोरोना के 1462 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 26 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1,20,107 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 17,235 है। वहीं 99,301 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक3,571 लोगों की जान जा चुकी है।