Maharashtra SSC Result 2020 : जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एसएससी रिजल्ट, 93.32 फीसदी बच्चे पास
करीब 17 लाख स्टूडेंट्स को एसएससी रिजल्ट का इंतजार था।
Maharashtra SSC Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने एसएससी रिजल्ट ( Maharashtra 10th Result 2020 ) जारी कर दिया है।
स्टूडेंटस् दोपहर 1 बजे से maharesult.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार का रिजल्ट शानदार रहा है। जहां पिछले वर्ष 75.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे वहां इस साल 93.32 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
यानी पास प्रतिशत में 18.20% की बढ़ोतरी हुई है। करीब 17 लाख स्टूडेंट्स को एसएससी रिजल्ट का इंतजार था। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू हुईँ थीं। कोरोना लॉकडाउन के चलते 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे।
यहां पढ़ें Maharashtra SSC Result 2020
सबसे अच्छा रिजल्ट कोंकण का रहा। यहां देखें जिलेवार रिजल्ट
कोंकण: 98.77%
पुणे : 97.34%
नागपुर: 93.84%
अमरावती : 95.14%
लातुर : 93.09%
औरंगाबाद: 92%
20 विषयों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। यानी इनमें कोई फेल नहीं हुआ।
इस साल 93.32 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए