पंकज त्रिपाठी ने बना लिया रिटायरमेंट प्लान, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया

मुंबई : इस वक्त माहौल में रियाटरमेंट ही घूम रहा है। कुछ दिनों पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस बीच बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया है।
उन्होंने बताया कि एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद वह खेती-किसानी करेंगे। इससे पहले तक वह अपने काम से प्यार और खुशियां बांटते रहेंगे। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया- ‘मेरा सपना है कि मैं लोगों के साथ- साथ अपने जीवन में प्यार भरूं।
मेरा प्लान है कि रिटायरमेंट के बाद खेती करुं।’ गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी पहले ऐसे एक्टर नहीं, जो ऐसा करना चाहते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त भी अपने गांव जाकर खेती करते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। वहीं, नाना पाटेकर जैसे एक्टर भी खेती करने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा हाल ही में सलमान ख़ान का भी धान की खेती करते हुए और ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सामने आया था।